लेखनी प्रतियोगिता -28-Jan-2023 लेखनी से हुई मोहब्बत
शीर्षक-लेखनी से हुई मोहब्बत
विषय-मोहब्बत
रचनाएं होती बहुत प्यारी,
मन में अपनी राग सुनाती,
रचनाएं हमारे मन को लुभाती।
रचनाओ के होते विभिन्न प्रकार,
शब्दों से बुनकर सजाती कागज,
कलम की स्याही से देती आकार।
रचनाओं में होते विभिन्न भाव,
कहीं गजल तो कहीं दोहा को सागर,
लिख ऐसी रचना गोता खाते कविराज।
श्रृंगार रस से प्रियतम को लुभाती,
देशभक्ति से वीरों को जगाती,
कितनों के ख्वाबों को सजाती।
हास्य रंग से खूब हंसाती,
रचनाएं लिखकर इठलाती,
मन मन बहुत इतराती।
लेखनी से हुई जब से मोहब्बत,
रचनाएं बन गई है मेरी शोहरत,
साहित्य बन गया मेरी दौलत।
लेखनी से हुआ प्यार गहरा,
तुकांतो का दिल पर बना पहरा,
सब जगह यही दिखाई देता।
ऐसी लगी लेखनी से लगन,
कहीं नहीं लगता अब मन
बन बैठी जीवन का संगम।
लेखनी की बन गई दीवानी,
तुकांत शब्दों में हुई मस्तानी,
लेखनी में लिख दी जिंदगानी।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा"प्रिया"
Pranali shrivastava
31-Jan-2023 03:11 PM
Nice
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
29-Jan-2023 09:38 AM
बहुत ही उम्दा अभिव्यक्ति
Reply
Swati chourasia
29-Jan-2023 08:55 AM
वाह बहुत खूब 👌
Reply